फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कंपनी का ट्राला खराब, बड़े वाहनों की आवाजाही थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर हाईवे पर कंपनी का ट्राला खराब हो गया है। इसके चलते मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। ट्राला खराब होने से यात्रियों को छोटे वाहनों से आवाजाही करनी पड़ी। इस कारण उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन

यह ट्राला होली क्षेत्र में निर्माणाधीन निजी परियोजना का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान ढकोग के समीप ट्राले में खराबी आ गई और बीच सड़क की रुक गया। शाम पांच बजे तक ट्राले की मरम्मत करवाने में मैकेनिक जुटे रहे।
ट्राला फंसने से से मार्ग पर दोनों तरफ से बड़े वाहनों की कतारें लग गई। इस वजह से सड़क खराब होने से कर्मचारी देरी से कार्य स्थल पर पहुंचे। वहीं, आम लोगों को भी गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि होली क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक छोटी बड़ी जल विद्युत परियोजना है। कंपनी का सामान ट्रॉलों के माध्यम से होली पहुंचता है। मगर कई बार यह ट्राले बीच रास्ते में ही दम तोड़ जाते है। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित होता है। एनएच चंबा के सहायक अभियंता राजन कौशल ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मैकेनिक दुरुस्त करने में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें