चंबा में भटियाततें कुठेहड में शार्ट सर्किट से लगी आग और अठती लपटें।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। विकास खंड भटियात के अधीन कुडणू पंचायत के कुठेहड़ में बुधवार शाम 4:30 बजे अंधड़ ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दीं। अंधड़ की वजह से एक पेड़ ट्रांसफार्मर पर आ गिरा। इससे उठने वाली चिंगारियों से एसडीएम भटियात की कॉलोनी के साथ लगती झाड़ियों में आग लग गई, जबकि कुठेहड़ गांव में दो घंटे तक अंधेरा पसरा रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विद्युत बोर्ड की टीम ने बिजली लाइन बंद करवा लाइन की मरम्मत करवा व्यवस्था को सुचारू करवाया। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाने में सफलता पाई।
विकास खंड भटियात के अधीन आती पंचायत कुडणू के गांव कुठेहड़ में बुधवार सायं 4:30 बजे के करीब तेज तूफान की चपेट में आकर एक पेड के गिरने से ट्रांसफॉर्मर में हुए शार्ट सर्किट से एसडीएम भटियात कॉलोनी के साथ लगती झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम सहित विद्युत बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की टीम में सागर सिंह, गृह रक्षक रमेश कुमार, जीवन सिंह, चालक चालक कमल सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। उधर, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।