फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे पर गिरा पेड़, वाहनों की थम गई रफ्तार

Thu, 23 Feb 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चीड़ का पेड़ गिरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते चंबा और बनीखेत की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद हाईवे मंडल चंबा की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर आधे घंटे के बाद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। हाईवे बहाल होने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह 7:00 बजे हाईवे पर चनेड़ के पास एकाएक पहाड़ी से चीड़ का पेड़ हाईवे पर आ गिरा। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थम गई। गनीमत यह रही कि पेड़ की जद में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। गाड़ियों में सफर कर रही सवारियों जोगेंद्र कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार, सनी कुमार आदि ने बताया कि चनेड़ के पास चीड़ का पेड़ गिरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। उन्हें आधे घंटे तक हाईवे के बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। हाईवे प्रबंधन के कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर हाईवे को बहाल किया। उधर, एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि हाईवे जल्द बहाल करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें