फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंधड़ से ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़, चार गांवों की बिजली गुल

Wed, 07 Oct 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बासा में हादसे के बाद सड़क से कई फुट नीचे जा गिरा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

बासा, उलेड़, द्रमणु और बाड़ गांवों की बिजली ठप, जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत सुदली के तहत बासा सहित चार गांव बीती मंगलवार शाम से अंधेरे में हैं। बारिश के दौरान अंधड़ से बासा गांव में चीड़ का पेड़ बिजली ट्रांसफार्मर पर गिर गया।
पेड़ की चपेट में आने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर सड़क से कई फीट नीचे जा गिरा। इससे बासा, उलेड़, द्रमणु और बाड़ गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

पंचायत सुदली की प्रधान सरोज देवी ने बताया कि मंगलवार शाम को अंधड़ के दौरान यह हादसा हुआ। पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल है।
विज्ञापन

ग्रामीण मुनीश कुमार, अजय कुमार, नरेश सिंह, विनय कुमार, किशोरी लाल और जगदीश चंद ने विद्युत बोर्ड से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता इंदरजीत वर्मा ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें