फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लक्कड़मंडी-खज्जियार सड़क पर सफर खरतनाक

Tue, 14 Mar 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। लक्कड़मंडी-खज्जियार सड़क पर सफर खतरनाक हो गया है। पैरापिट की कमी वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। वाहन चालक सड़क के किनारे पैरारिट लगाने की मांग कर रहे हैं। खज्जियार में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इस मार्ग पर रोजाना दर्जनों वाहनों में सैलानी खज्जियार के लिए आवाजाही करते हैं। ऐसे में पैरापिट न होने से सड़क पर वाहन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सैलानियों को सड़क पर वाहन चलाते समय डर भी सताता रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, पृथीपाल, अशोक कुमार, विनोद कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि कई जगह पर सड़क किनारे लगाए गए डंगे अधूरे हैं। इससे वहां पर कभी भी वाहन हादसा हो सकता है। इसलिए इन डंगों का पूर्ण कार्य होना जरूरी है। इसको लेकर उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द सड़क किनारे पैरापिट और डंगे के अधूरे कार्य को पूरा करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले पैरापिट लगाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें