फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आरसेटी बालू में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शुरू

Fri, 20 Feb 2026 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बालू में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मशरूम उत्पादन आज के समय में लाभदायक व्यवसाय बन चुका है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा कम लागत में अधिक आय के साधन उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ 31 प्रतिभागियों को मशरूम की विभिन्न किस्मों, बीज चयन, खाद तैयार करने की विधि, तापमान और नमी के नियंत्रण में बारे विस्तार से जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें