यातायात नियमों की अवहेलना पर बुधवार को पुलिस ने भरमौर चौक, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, चनेड़, परेल व बालू में नाके लगाकर चालान काटे। जानकारी देते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों की अवहेलना पर 95 चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर 23 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर दो चालान काटे। पुलिस ने 200 रुपये जुर्माना वसूल किया।