फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मच्छैत्तर ग्रीमा वाया सियुंर मार्ग पर बढ़ा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। मच्छैत्तर-ग्रीमा वाया सियुंर मार्ग हादसों को न्योता दे रहा है। एक तरफ जहां इस मार्ग पर सुरक्षा प्रबंध नाममात्र हैं तो वहीं, दूसरी तरफ खस्ताहाल पुल से वाहनों की आवाजाही जारी है। सरकार की ओर से मार्ग का निर्माण तो करवाया जा रहा है लेकिन पुल को दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है। ऐसे में यहां हर समय हादसे की संभावना बन रही है। जानकारी के अनुसार खड़ामुख-होली मार्ग सुहागा में बंद होने के कारण इस मार्ग पर यातायात बढ़ गया है। हालांकि, छोटे वाहनों की ही यहां से आवाजाही हो रही है। करीब चार दिन पहले सियुंर पुल की हालत खराब हो गई है। कुछेक जगह से फट्टे निकल गए हैं। ऐसे में यहां से लोड वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों रमेश चंद, प्रवीण कुमार, करतार चंद, धर्म सिंह, उमेश कुमार, कश्मीर चंद, रत्न चंद आदि का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों का दवाब बढ़ गया है। बताया कि इस मार्ग के जरिए भरमौर से होली लोग पहुंच रहे हैं। साथ ही रोजमर्रा की वस्तुएं भी इसी मार्ग से होली में पहुंच रही हैं। ऐसे में सियुंर पुल के पास मजदूरों के जरिये सामान ढुलवाया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि जल्द इस पुल की हालत सुधारी जाए। साथ ही मार्ग पर पैरापिटों का भी निर्माण करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। उन्होंने कहा कि यह पुल निर्माणाधीन है। जैसे-जैसे बजट का प्रावधान होगा, आगामी कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें