फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ट्रेड टैक्स को डलहौजी के व्यापारियों ने दी जजिया कर की संज्ञा

Mon, 29 Sep 2025 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द खत्म करने की मांग उठाई
विज्ञापन

डलहौजी के स्थानीय व्यापारियों में नप और प्रदेश सरकार के प्रति रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। ट्रेड टैक्स को लेकर डलहौजी के व्यापारियों में नगर परिषद और प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। इस संबंध में व्यापार मंडल डलहौजी और डलहौजी होटल एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में इस ट्रेड टैक्स को ट्रंप टैक्स या जजिया कर की संज्ञा देते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की।
बैठक में निर्णय लिया गया की इस कर के खिलाफ नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी को एक ज्ञापन आगामी दो दिन के भीतर सौंपा जाएगा। इसमें ट्रेड टैक्स के खिलाफ व्यापारियों की आपत्तियों को दर्ज करवाया जाएगा। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक विनोद राज खन्ना और अध्यक्ष राकेश चौभियाल ने बताया की ये ट्रेड टैक्स सरासर व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ है और एक ही कर को दो संस्थाओं द्वारा लिया जाना तर्क संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य संरक्षक विनोद राज खन्ना ने कहा कि इस ट्रेड टैक्स को नगर परिषद की ओर से पूर्ण रूप से व्यापारियों को जब तक पूरी तरह से संतुष्ट नहीं किया जाता, तब तक व्यापारी इस कर को हरगिज नहीं देंगे। पहले से ही विभिन्न आपदाओं के कारण डलहौजी में व्यापार पूरी तरह से ठप है। ऐसे में नए कर लगा कर व्यापारियों की कमर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश चौभियाल ने व्यापारियों की हितों की रक्षा की बात करते हुए कहा कि डलहौजी की अर्थ व्यवस्था पूर्ण रूप से पर्यटन पर निर्भर है, और गत कई महीनों से यहां का पर्यटन उद्योग पूरी तरह से ठप है। ऐसे में व्यवसायियों को राहत देने के बजाय उन पर नए नए टैक्स थोपना न्याय संगत नहीं है। कहा कि अगर नगर परिषद इस कर को वापस नहीं लेती तो व्यापारियों को मजबूरन सड़कों पर उतर कर आंदोलन की राह पर चलना पड़ेगा। व्यापारियों ने मांग की है कि प्रदेश सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द इस टैक्स को खत्म करें। जिससे आपदा और मंदी के इस दौर में व्यापारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें