फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Mon, 21 Aug 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में सलूणी के बरोटी के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर।स्त्रोत:संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। धारगला-बरोटी मार्ग पर ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल (26) पुत्र चतरो राम निवासी गांव फगडोटू डाकघर सिंगाधार के रूप में हुई है। विशाल सोमवार सुबह ट्रैक्टर लेकर बरोटी मार्ग पर जा रहा था। बरोटी के पास पहुंचने पर अचानक उसका ट्रैक्टर पर से उसका नियंत्रण बिगड़ गया। इससे देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि, उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को घटनास्थल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सलूणी पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें