फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चेक बाउंस मामले के दोषी को एक वर्ष कैद

Mon, 21 Aug 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की अदालत ने चेक बाउंस मामले में दोषी को एक वर्ष का साधारण कारावास और 1,59,500 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।शहर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने अपने पहचान के व्यक्ति से घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए सितंबर 2017 में 1,10,000 रुपये की धनराशि उधार ली। साथ ही उसे विश्वास दिलाया कि उधर ली धनराशि वह ब्याज सहित मार्च 2018 तक एकमुश्त लौटा देगा लेकिन, समयावधि खत्म होने पर भी उधार ली राशि नहीं लौटाई गई। इस पर लेनदार ने उसे बैंक ऋण की किस्त चुकता करने के लिए उधार लिए पैसे लौटाने को कहा। इस पर व्यक्ति ने चेकबुक से चेककाट कर उसे थमा दिया। चेक को बैंक में जमा करवाने पर वह बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने की सूचना मिलने के बाद लेनदार ने कानूनी नोटिस भिजवा कर 15 दिन में पैसों की अदायगी करने की बात कही लेकिन, व्यक्ति ने कानूनी नोटिस को हल्के में लिया। इसके बाद आखिरकार लेनदार ने थकहार कर न्यायालय में याचिका दायर की। मामले के तहत गवाहों और सबूतों के आधार पर आखिरकार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें