फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पारा चढ़ते ही डलहौजी-खज्जियार में बढ़ने लगे सैलानी

Sun, 19 May 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पर्यटकों से गुलजार ख​ज्जियार मैदान की तस्वीर: जागरूक पाठक
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। गर्मी बढ़ने के साथ पर्यटन नगरी डलहौजी और पर्यटन स्थल खज्जियार सैलानियों से गुलजार होना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को डलहौजी, लक्कड़मंडी और खज्जियार में सैलानियों की काफी भीड़ रही। पिछले दिनों हालांकि इन स्थानों में गिने-चुने सैलानी ही देखने को मिल रहे थे, लेकिन जैसे ही गर्मी का पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे सैलानी ठंडे स्थानों का रुख कर रहे हैं। खज्जियार का झील मैदान रविवार को सैलानियों से खचाखच भरा रहा। चंबा में रविवार को बिजली का शटडाउन होने के कारण सभी लोग परिवार सहित घूमने के लिए खज्जियार और डलहौजी पहुंच गए। इसके चलते लोकल और बाहर के सैलानियों की संख्या काफी ज्यादा हो गई। लोक सभा चुनाव संपूर्ण होने के बाद डलहौजी और खज्जियार में सैलानियों की संख्या ओर भी ज्यादा बढ़ सकती है, क्योंकि गुजरात और महाराष्ट्र के सैलानी लोक सभा चुनाव के चलते घूमने के लिए नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में जैसे ही चुनाव संपन्न होंगे तो ये सैलानी भी अपने घरों से बाहर निकलना शुरू हो जाएंगे। इससे पर्यटन नगरी डलहौजी इन सैलानियों से गुलजार हो जाएगी। वीकेंड पर सैलानियों की संख्या सप्ताह के अन्य दिनों की तुलना में अधिक आंकी जा रही है। हालांकि, अभी तक डलहौजी में होटल पूरी तरह से पैक नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें