फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैंक शाखा से वंचित चुराह की 55 पंचायतें के लोग

Sun, 19 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की दूरदराज पंचायतों में बैंक न होने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसलिए पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से उनके इलाके में बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चुराह में लगभग 55 पंचायतें हैं। इनमें 45 पंचायतें बैंक शाखा से वंचित हैं। इस कारण उन्हें बैंक में कार्य करवाने के लिए 25 से 30 किलोमीटर तीसा, भंजराड़ू और नकरोड़ जाना पड़ता है।
मनोहर लाल, हंस राज, दलीप कुमार, योग राज, लोकेश और मनोज कुमार ने कहा कि चुराह के बैरागढ़, झज्जाकोठी, चरड़ा, चांजू सहित अन्य पंचायतों में कोई बैंक शाखा नहीं है। ऐसे में बुढ़ापा पेंशन के लिए बुजुर्गों को पैदल चलकर बैंकों में जाना पड़ता है। कई बुजुर्ग इतनी दूर नहीं पहुंच पाते हैं। सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका संबंध सीधे तौर पर बैंकों से है। बुजुर्गों को जितनी पेंशन मिलती है। वे भी बैंक दूर होने के कारण आने जाने में ही पांच सौ रुपये खर्च हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इन इलाकों में जल्द बैंक शाखा खोली जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें