फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: देवदारों की छांव में सुकून के पल बिता रहे सैलानी

Fri, 26 Jun 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
खज्जियार मे उमड़ी पर्यटको की भीड़। मुख्य चौक पर लगा वाहनों का जाम।जागरूक पाठक
विज्ञापन
पर्यटकों से गुलजार है मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पर्यटक आ रहे घूमने
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल खज्जियार इन दिनों पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार है। गर्मियों की छुट्टियों के चलते पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों से सैलानी खज्जियार पहुंच रहे हैं।
हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के घने जंगल और ठंडी सुहावनी हवाएं खजियार को और भी आकर्षक बना रही हैं। पर्यटक परिवारों के साथ यहां पहुंचकर पिकनिक का आनंद ले रहे हैं, तस्वीरें खींच रहे हैं और प्रकृति की गोद में यादगार पल बिता रहे हैं। पूरे क्षेत्र में चहल-पहल और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की लगातार बढ़ती आमद से होटल व्यवसाय विकास कुमार, अमित कुमार, टैक्सी चालक अजय कुमार, नरेश कुमार, योगराज और स्थानीय दुकानदारों विक्रांत, संजीव कुमार, सन्नी ने बताया कि पर्यटकों आमद बढ़ने से उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है। होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और स्थानीय लोगों की आय में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस समय खजियार में पर्यटन गतिविधियां चरम पर हैं और लगातार बढ़ती पर्यटकों की संख्या से क्षेत्र में नई ऊर्जा और रौनक देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में और अधिक सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें