फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सैलानियों ने डलहौजी के आहला में की बर्फ के बीच मस्ती

Sun, 25 Feb 2024 07:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बर्फबारी के बाद जोत मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
विज्ञापन
सैलानियों ने डलहौजी के आहला में की बर्फ के बीच मस्ती
विज्ञापन

बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर फेंककर खुश दिखाई दिए पर्यटक
किसान आंदोलन के चलते डलहौजी में कई दिनों बाद दिखे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सैलानियों की आमद बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में सैलानी घूमने के लिए डलहौजी पहुंचे।
बर्फबारी के बाद सफेद चादर ओढ़ चुके आहला और धुपघडी नामक स्थानों पर सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। परिवार के साथ घूमने के लिए डलहौजी पहुंचे सैलानी एक-दूसरे पर बर्फ के गोले बनाकर फेंकते नजर आए। कई सैलानियों ने परिवार के साथ बर्फ के बीच में सेल्फी लेकर इन पलों को हमेशा के लिए फोटो के रूप में कैद किया। पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलन के कारण डलहौजी में काफी कम संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंच रहे थे। इस वजह से पर्यटन कारोबार से जुड़े सभी व्यवसायी परेशान थे। शनिवार को जैसे ही डलहौजी में बर्फबारी की खबर सैलानियों तक पहुंची तो मौसम साफ होने के बाद सैलानी परिवार के साथ रविवार को यहां पहुंच गए। आहला में बर्फ के बीच में स्केटिंग करते हुए सैलानी काफी खुश दिखे। कई दिनों से वीरान चल रही पर्यटन नगरी अब एक बार फिर से सैलानियों से गुलजार होने लगी है। होटल कारोबारी यही आस लगाकर बैठे हैं कि बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सैलानी डलहौजी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में बर्फबारी के बाद जोत मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद

चंबा में बर्फबारी के बाद जोत मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें