फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाले में घास काटने जा रहे तीन लोगों की पिटाई

Sun, 25 Feb 2024 07:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मारपीट मामले में घायल।संवाद
विज्ञापन
नाले में घास काटने जा रहे तीन लोगों की पिटाई
विज्ञापन

चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते अछेड़ नाले में घास काटने जा रहे तीन लोगों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। इसमें एक व्यक्ति को ज्यादा चोटें आई हैं।
इसके चलते व्यक्ति को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार की जरूरत नहीं पड़ी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने घायल के जख्मों का उपचार किया। मारपीट का मामला देख पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल के बयान कलमबद्ध किए। इसमें घायल ने अपने साथ घटी पूरी कहानी के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मारपीट को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें