फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सैलानियों ने बर्फ से कीं अठखेलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डलहौजी (चंबा)। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं बर्फबारी मैदानी इलाकों के सैलानियों को पहाड़ों की तरफ आकर्षित कर रही है। पर्यटन नगरी डलहौजी जहां पिछले कुछ दिन से सैलानियों के बिना सूनी पड़ी थी वहीं अब बर्फबारी होने पर सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। मैदानी इलाकों के सैलानी बर्फ में अठखेलियां करने के लिए डलहौजी का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में एक बार फिर से डलहौजी में पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। नए साल में सैलानी बर्फ देेखने की चाह लेकर डलहौजी पहुंचे थे लेकिन बर्फबारी नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा था। अब सैलानियों की बर्फ देखने की चाह पूरी होती दिख रही है। वीरवार रात को डलहौजी में बर्फबारी हुई। शुक्रवार को भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होती रही। खज्जियार, कालाटोप, लक्कड़ मंडी और डलहौजी में बर्फबारी हुई है। डलहौजी के मुख्य चौराहों पर सैलानी बर्फ से अठखेलियां करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें