फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो की चोटियों पर गिरे फाहे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र के तहत आने वाले परिक्षेत्र में बर्फबारी ने बागवानों और किसानों को काफी राहत दी है। क्षेत्र की ऊपरी चोटियों बैइलीधार, पंऊगलीधार, दराटीधार, डीलाधार, स्पकाधार, ऐंणपुखरधार और छकुंडधार में 45 सेंमी तक बर्फबारी होने से चोटियों बर्फ से लदकद हो गई है।
ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी से बागवानों को अच्छी सेब की पैदावार होने की उम्मीद भी जगी है। साहो क्षेत्र के तहत आते अठलुई, दलेंई समेत आसपास के गांवों में बर्फबारी और भारी बारिश के बाद किसानों-बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बीते दिनों बारिश और बर्फबारी के अभाव में खेतों में बीजी गईं सब्जियों और गेहूं की फसल पर सूखे का खतरा मंडरा गया था। वीरवार को हुई बर्फबारी और बारिश ने किसानों औरबागवानों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों और बागवानों संजीव कुमार, धर्म चंद, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश ने राहत दी है। सेब की फसल के लिए चिलिंग आवर अब बर्फबारी की वजह से पूरे हो जाएंगे जिससे अच्छी सेब की पैदावार रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें