खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में पैराग्लाइडिंग सैलानियों की पसंद बनती जा रही है। यहां पर सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए आ रहे हैं। इन दिनों वाया चंबा होकर सैलानी खज्जियार पहुंच रहे हैं। जहां पर पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग खूब भा रही है। डलहौजी में भी सैकड़ों की तादाद में सैलानी घूमने पहुंचते हैं। लेकिन, खज्जियार में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते पर्यटकों की चहलकदमी ज्यादा है। बर्फबारी के बाद खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग बंद हो गया था, जो कि वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। लेकिन, मार्ग पर फिसलन होने के कारण सैलानी वाया चंबा होकर लंबा सफर करके पैराग्लाइडिंग करने के लिए खज्जियार पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को लगभग 500 सैलानी खज्जियार घूमने पहुंचे। जहां पर कुछ सैलानी ट्यूब राइडिंग तो कुछ पैराग्लाइडिंग को लुत्फ उठाते हुए नजर आए। सैलानी शालवी ठाकुर, मेघना, जतिन सिंह, शुभम ठाकुर और श्वेता शर्मा का कहना है कि उन्होंने खज्जियार की सुंदर वादियों को अपने मोबाइल और कैमरे में कैद किया है। साथ ही इन सुंदर पहाड़ियों का आनंद भी लिया है। वे खज्जियार पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे।