फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यटन स्थल खज्जियार को मिला कचरे से छुटकारा

Wed, 10 Jun 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग ने हटवाया कचरे का ढेर, पर्यटकों को मिल रहा स्वच्छ वातावरण
विज्ञापन

पर्यटन स्थल में पार्किंग के पास पिछले कई दिनों से जमा था कचरा

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में बिखरे कचरे को वन्य प्राणी विभाग ने साफ करवा दिया है। पिछले कई दिनों से हरे-भरे जंगल में यह कचरा प्रकृति की सुंदरता को ग्रहण लगा रहा था। विभाग इस कचरे को हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग हरकत में आ गया।
विज्ञापन

पार्किंग के साथ जंगल में लगे कचरे के ढेर को साफ कर दिया गया है। अब वहां पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है। पहले उन्हें गाड़ी लगाने के बाद कचरे का सामना करना पड़ता था। इससे कहीं न कहीं पर्यटन कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा था। स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, देसराज, महिंद्र सिंह, रिंकू, मनोज कुमार, सोनू और दीपू ने कहा कि खज्जियार की सुंदरता को निहारने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में यदि पर्यावरण ही दूषित हो जाएगा तो कोई भी पर्यटक यहां नहीं आएगा। वन खंड अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि कचरे के ढेर को साफ करवा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें