फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यटन नगरी खज्जियार सैलानियों से गुलजार

Thu, 26 Dec 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। नए साल आने से पहले पर्यटन स्थल खज्जियार पर्यटकों से गुलजार होता नजर आ रहा है। इन दिनों पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इससे होटल कारोबारियों को आगामी समय में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पर्यटन नए साल का जश्न मनाने के लिए मिनी स्विट्जरलैंड पहुंचने लगे है। इतना ही नहीं, सैलानी खज्जियार मैदान में नाचते-थिरकते भी साफ देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही खज्जियार झील और पहाड़ों की चोटियों के मनमोहक नजारों को अपने मोबाइलों और कैमरों में कैद कर रहे हैं। पर्यटन सीजन में बाहरी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों से सैलानी परिवार के साथ छुट्टियां व्यतीत करने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। नए साल पर अगर बर्फबारी नहीं होगी तो पर्यटकों और होटल कारोबारियों के लिए नया साल बेहतरीन रहेगा। क्योंकि, बर्फबारी होने से रास्ते बंद हो जाते है। जिससे सैलानी खज्जियार का रूख नहीं कर पाते है। खज्जियार में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के कारण स्थानीय व्यवसाय और होटल कारोबारियों को भी लाभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें