फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यटन को लगेंगे पंख, जून तक डबललेन होगी सुल्तानपुर-खज्जियार सड़क

Mon, 23 Dec 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-ख​ज्जियार मार्ग। संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। सुल्तानपुर से खज्जियार तक सड़क विस्तारीकरण का कार्य अगले साल जून में पूरा हो जाएगा। इस मार्ग के डबललेन बनने से लोगों और पर्यटकों का सफर आरामदायक होने वाला है। 16 करोड़ रुपये की लागत से 19 किलोमीटर तक सड़क को चकाचक किया जा रहा है। यह कार्य अगस्त से आरंभ हुआ है। अब तक 12 किमी का कार्य पूरा किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग ने अगले साल जून में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस सड़क के विस्तारीकरण से पर्यटकों को हिचकोले खाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा से खज्जियार तक सड़क काफी तंग है। ऐसे में पर्यटन स्थल खज्जियार में सैकड़ों सैलानियों की आवाजाही रहती है। लेकिन, सड़क तंग होने के कारण वाहन चालकों और पर्यटकों को हिचकोले खाने पड़ते हैं। ऐसे में पर्यटकों का सफर सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सुल्तानपुर-खज्जियार तक 19 किलोमीटर तक सड़क के विस्तारीकरण को लेकर 16 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया। इसमें सड़क को चौड़ा और तारकोल बिछाई जानी है। इसमें आठ करोड़ रुपये का कार्य पूरा हो चुका है और आठ करोड़ रुपये का कार्य अभी चल रहा है। लगभग 12 किलोमीटर का कार्य हो चुका है। लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल अनुभाग द्वितीय के सहायक अभियंता शैलेश राणा का कहना है कि कार्य प्रगति पर है। जून 2025 में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें