फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में रफ्तार नहीं पकड़ पाया पर्यटन सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के पर्यटक नहीं पहुंचे, लोस चुनाव माना जा रहा कारण
विज्ञापन

हर साल 15 अप्रैल के बाद बाहरी राज्यों के पर्यटकों की आवाजाही हो जाती है शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद डलहौजी में पर्यटन कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। ऐसे में डलहौजी में पर्यटन कारोबार इन दिनों मंदा चल रहा है। इसका कारण लोकसभा चुनाव माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अब लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पर्यटन सीजन क्षेत्र में रफ्तार पकड़ेगा। जानकारी के अनुसार हर साल 15 अप्रैल के बाद पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है। इस दौरान महाराष्ट्र और गुजरात सहित दिल्ली और अन्य राज्यों से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन इस बार अभी तक पर्यटकों की संख्या बेहद कम है। ऐसे में होटल कारोबारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कारोबारियों को उम्मीद थी कि पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद डलहौजी में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी लेकिन एक माह में कारोबार मंदा रहा है। गौरतलब है कि निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के बाद काफी संख्या में पर्यटक राहत पाने के लिए डलहौजी पहुंचते हैं लेकिन इस बार चुनावों के चलते ऐसा नहीं हो पाया है। होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह का कहना है कि इस बार अप्रैल में पर्यटन कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। कहा कि लोकसभा चुनावों के चलते पर्यटक अपने राज्यों में ही हैं। कहा कि चुनावों के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें