चंबा के खज्जियार में विश्व पर्यटन दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।स्त्रो
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार का दीदार करने के लिए पहुंचे पर्यटक चंबा के हाड़ी गीतों पर खूब थिरके। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर खज्जियार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। दूसरी तरफ, लोक गायक पंकज शर्मा ने भी पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर पर्यटकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने धुपा लगी आरे कने पारे, तेरी मेरी ढिकलू री जोड़ी, हेरे मनसा जाणा न पेके आदि गीतों की प्रस्तुत की। जिला पर्यटन विभाग के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पर्यटकों ने खूब मस्ती की। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के प्रधान मनमोहन, सचिव हर्ष पूरी, सदस्य विक्रम कुमार नरूला, अरुण कुमार गौत्तम, किशन चंद, अनिल कुमार, विक्रम ठाकुर आदि मौजूद रहे।