सलूणी (चंबा)। विधानसभा चुनाव में डलहौजी विस क्षेत्र 9,918 मतों से जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर ने पुखरी स्थित छन्नी माता मंदिर और भलेई स्थित ऐतिहासिक भद्रकाली माता मंदिर में शीश नवाजा।
इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सुंडला में अपने समर्थकों से मिले और उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जीत की खुशी का जश्न मनाते हुए डीजे पर जमकर थिरके। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों में मिष्ठान भी बांटे। भाजपा जिला सचिव मदन ठाकुर, डलहौजी मंडल के मुख्य सलाहकार मुकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं फारूख बट्ट, संजय ठाकुर, कर्म सिंह, दिनेश राणा, नागेश कुमार, सुनी राम, रमेश कुमार, धर्मेश कुमार, दिलीप राणा आदि ने बताया कि डलहौजी विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत के साथ ही दस सालों का वनवास खत्म हुआ है।
वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अपने विरोधी कांग्रेस प्रत्याशी से महज 566 मतों से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन वर्ष 2022 के चुनावों में उन्होंने जीत का रिकॉर्ड बना दिया।