फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साहो में झड़ गए टमाटर के फूल, पौधों के पत्ते भी सूखे

Mon, 18 Sep 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। साहो क्षेत्र के गांवों में टमाटर की फसल बर्बाद होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आलम यह है कि करीब 100 पॉलीहाउस में किसानों की ओर से महंगा बीज खरीदकर लगाए गए टमाटर के फूल झड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पौधों के पत्ते भी सूखने लगे हैं। इस कारण अच्छी फसल की उम्मीद में बैठे किसानों को जोर का झटका लगा है। किसानों ने कृषि विभाग से प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग उठाई है।
गौर रहे कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतीबाड़ी कर किसान अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रहे हैं। कभी मौसम की मार तो कभी बारिश का न होना किसानों की चिंताएं बढ़ा देता है। इस बार ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव बंजल, कीड़ी, नौतोड़, लग्गा, मंगरोल, सरोल, कपडौथा, खल्ला गांवों में किसानों की पॉलीहाउस में लगाई टमाटर की फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन

नेक सिंह, भान सिंह, कर्मचंद, मनोज कुमार, किशन चंद, राम सिंह, योगराज, प्रताप चंद, अशोक कुमार और नारायण सिंह आदि किसानों ने बताया कि सीजन पर हर वर्ष वे 10 से 12 लाख तक टमाटर की फसल बाहरी मंडियों जैसे जालंधर और पठानकोट में ले जाते हैं, लेकिन, इस बार पॉलीहाउस में ही टमाटर के फूल सूख गए हैं। पौधों के पत्ते भी सूख गए हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने विभाग से मुआवजा देने की मांग उठाई है। कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि जिन किसानों ने अपनी फसलों का समयानुसार बीमा करवाया है, उन्हें नुकसान का मुआवजा मिल सकता है। बशर्ते, वे अपने नुकसान के संबंध में विभाग को अवगत करवाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें