फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिल जमा न करवाने वाले 202 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Mon, 18 Sep 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। समय पर बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत चनेड़, सरोल, मरेड़ी, साहो और खज्जियार सेक्शन के 202 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, बोर्ड ने सात दिन का समय बिजली बिल जमा करवाने के लिए दिया है। अगर इस अवधि में उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 330525 रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी है। बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने संबंधित हिदायतें दीं, लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बहरहाल, अब बोर्ड उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें