65, 70, 75 की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को मिले एक मुश्त एरियर
पुराना बस अड्डा में हिमाचल परिवहन कल्याण संगठन ने बैठक कर उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल परिवहन कल्याण संगठन की मासिक बैठक एचआरटीसी पुराना बस अड्डा चंबा में प्रधान पूर्ण चंद की अध्यक्षता में हुई। पेंशनर कल्याण संगठन ने सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों का एरियर 65, 70, 75 की आयु पूरा कर चुके पेंशनरों को एक मुश्त दिया जाए। अन्य विभागों में अब तक दो-दो किस्तें पेंशनरों को मिल चुकी हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम में न तो नियमित और न ही पेंशनरों को कोई एरियर की किस्त दी जा सकी है। संगठन ने मांग की है कि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर एरियर दिया जाए। पेंशनरों के तीन वर्षो से मेडिकल बिल भी पेंडिंग पड़े हैं। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पेंडिंग चल रहे मेडिकल बिलों का भुगतान करने को लेकर भी आवाज उठाई है। इस मौके पर मनोहर लाल, पूर्ण चंद, कुलदीप चंद, दुनी चंद, उत्तम सिंह, बीना गुप्ता, साहब सिंह, प्रकाश चंद, देशराज, सोरम सिंह, हरबंश सिंह, सुरेश कुमार, महेश नाथ, कांता देवी, राम चंद, देवराज, दलीप कुमार, शहनबाज खान, दलीप सिंह और कौशल्या देवी मौजूद रहे। संवाद