चंबा। जिला चंबा में अक्तूबर माह शुरू होने के साथ ही जैसे-जैसे दिन गुजर रहा है, वैसे-वैसे ही ठंड की दस्तक होने लगी है। आने वाले एक सप्ताह के भीतर ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में लोग गर्म कपड़े खरीदने में जुट गए हैं। जिले के बाजारों में फर वाली जैकेट काफी ट्रेंड में हैं। इसमें ग्रे और ब्लैक काफी पापुलर हैं।
यह जैकेट 800 से लेकर 3,000 रुपये में उपलब्ध है। जैकेट इसलिए भी खास है कि इसे बारिश के दौरान भी पहन सकते है। बाजार में इसकी डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिले भरमौर, चुराह, सलूणी, तीसा और किहार आदि क्षेत्रों में काफी बर्फबारी रहती है। ऐसे में सर्दियों के दौरान भी युवा फैशन के साथ कोई समझौता नहीं करते है। ऐसे में दुकानदार भी युवाओं को ठंड से बचाने और फैशन को कायम रखने के लिए इस बार फर्र वाली जैकेट मंगवा रहे है।
युवा बोले- कम रेंज में उपलब्ध होने के कारण डिमांड
युवा राकेश कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार का कहना है कि आगामी सर्दियों के मौसम को लेकर उन्हें फर वाली जैकेट खूब पसंद आ रही है। कम रेंज में भी यह उपलब्ध है। सर्दियों के दौरान इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।हर वर्ग के हिसाब से डिजाइन
चंबा शहर के दुकानदारों ने बताया कि बाजार के हर कोने में गर्म कपड़ों की भरमार है। स्वेटर, जैकेट, कोट, मफलर, टोपी, दस्ताने, सब कुछ यहां मौजूद हैं। इस बार मार्केट में लेटेस्ट फैशन के हिसाब से डिजाइन किए गए कपड़े भी देखने को मिल रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए भी खास डिजाइन के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं।