फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नुक्कड़ नाटक से दिए साइबर ठगी से बचने के टिप्स

Thu, 17 Oct 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया गया। इसमें भारतीय स्टेट बैंक परेल की शाखा प्रबंधक इंदु कुमारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक मनीष कुमार रजक ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य साइबर ठगी को लेकर जागरूकता फैलाना है। इसीलिए यह कार्यक्रम करवाया गया। रोजाना लोगों के साइबर ठगी का शिकार होने की खबरें मिल रही हैं। ऐसे में लोगों का जागरूक बहुत जरूरी है। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संस्थान की ओर से चलाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी तरह ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान निर्धन और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के विकास और उत्थान के लिए प्रयास कर रहा है। संस्थान की ओर से चंबा रुमाल, सिलाई-कढ़ाई, जूट बैग बनाने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, ब्यूटी पार्लर, अगरबत्ती बनाने, मत्सय पालन, पालन, मोबाइल की मरम्मत करने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के साथ निशुल्क रहने की व्यवस्था भी की जाती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें