फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विद्यार्थियों ने बाल मेले में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब बांधा समां

Thu, 17 Oct 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उच्च विद्यालय भंडार में बाल मेले का आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूजा देवी की अध्यक्षता में किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी मेले में चंद्रयान ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। चंद्रयान मॉडल को आठवीं कक्षा की काव्या ने प्रस्तुत किया। इस दौरान खेलों का भी आयोजन किया गया। उसके बाद अभिभावकों की भी चेयर रेस करवाई गई। इसमें बिंता देवी प्रथम स्थान पर रहीं। उसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने इनाम देकर सम्मानित किया।
स्कूल के मुख्याध्यापक तिलक सिंह ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सार्थक हो सकता है, जब हम बेटे और बेटी में भेदभाव छोड़कर सभी को सामान अधिकार दें। मंच का संचालन प्रदीप कुमार शास्त्री और अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर समस्त स्टाफ और समस्त स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और अभिभावक वर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें