लाहडू-चुवाडी मार्ग पर कालीघार के पास सड़क से नीचे गिरा टिप्पर।संवाद
- फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-लाहडू मार्ग पर कालीघार के पास टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क धंसने के कारण हुए हादसे में चालक को मामूली चोट पहुंची है। शनिवार को दोपहर 1:00 बजे के करीब टिपर गृह निर्माण सामग्री लेकर चुवाड़ी की तरफ जा रहा था कि कालीघार के पास अचानक सड़क धंसने के कारण चालक ने टिपर से नियंत्रण खो दिया और वह नीचे खाई में जा गिरा।
टिपर को नीचे गिरता देेख आसपास के ग्रामीण और सड़क पर जा रहे लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक को टिपर के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक इसको लेकर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया था।