फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियाणी के पास रावी में मिट्टी फैंकते खाई में गिरा टिप्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी के पास रावी नदी में मिट्टी फेंक रहा टिपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते जान बचाने के लिए टिपर से छलांग लगा दी। इससे वह खाई में गिरने से बच गया। हालांकि टिपर खाई में गिरने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

उपरोक्त मार्ग पर कियाणी के पास सड़क की कटिंग का कार्य चला है। इस दौरान कटिंग से निकलने वाली मिट्टी को रावी नदी तट पर फेंका जा रहा है। बुधवार को सुबह के समय जब टिपर मिट्टी को फेंकने के लिए उपरोक्त स्थान में गया। मिट्टी फेंकते समय टिपर अनियंत्रित हो गया।
इसकी वजह से टिपर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे के कारणों को लेकर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि टिपर खाई में गिरने के मामले की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें