फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गोली के समीर्प इंटों से भरा टिपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे टिपर चालक को चोटें आई हैं। जबकि टिपर पलटने से साथ लगते पैट्रोल पंप की मशीनरी और साइनबोर्ड को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संजीव कुमार पुत्र किशन चंद निवासी गांव पमलाडा डाकघर भटावान तहसील जिला पठानकोट ने बताया कि वह गोली पैट्रोल पंप में बतौर सेल्समैन कार्यरत है।
जब वह पैट्रोल पंप पर मौजूद था तो, बनीखेत की ओर से एक ट्रक तेज गति से आया और पैट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में ईंटें लदी थी। इस कारण पैट्रोल पंप की मशीनरी समेत पैट्रोल पंप के साइन बोर्ड को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले की पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें