फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी आईटीआई में तीन ट्रेड, स्थायी अनुदेशक सिर्फ एक

Thu, 26 Nov 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुदेशकों के अभाव में सिलाई ट्रेड में नहीं हुआ दाखिला, कोपा की 24 सीटों में चार पर ही प्रवेश
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन के छह प्रशिक्षुओं ने बीच में छोड़ा प्रशिक्षण, व्यवस्था सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के मुख्यालय किलाड़ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अनुदेशकों की कमी युवाओं के कौशल विकास पर भारी पड़ रही है।
संस्थान में तीन ट्रेड संचालित हैं, लेकिन नियमित अनुदेशक केवल एक है। दो अस्थायी अनुदेशकों के सहारे प्रशिक्षण व्यवस्था चल रही है। इसका असर दाखिलों और प्रशिक्षण पर भी दिखने लगा है। अनुदेशक न होने के कारण इस वर्ष सिलाई तकनीक ट्रेड में एक भी प्रशिक्षु ने दाखिला नहीं लिया, जबकि कोपा की 24 सीटों में से केवल चार ही भर पाई हैं।
विज्ञापन

संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) और सिलाई तकनीक (कटिंग एवं सिलाई) ट्रेड उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण दो वर्ष का है। अभिभावकों हेमराज, किशन चंद, दलीप कुमार, हरीश कुमार, संजीव कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि स्थायी अनुदेशकों की कमी से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। कई प्रशिक्षुओं को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण जारी रखने के लिए 180 किलोमीटर दूर चंबा या 320 किलोमीटर दूर कुल्लू का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त समय और आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने तकनीकी शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है, ताकि दुर्गम क्षेत्र के युवाओं को घरद्वार पर व्यावसायिक प्रशिक्षण मिल सके। उनका कहना है कि पर्याप्त स्टाफ के बिना संस्थान स्थापित करने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि आईटीआई में नियमित अनुदेशकों के पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए तकनीकी शिक्षा निदेशालय से समय-समय पर पत्राचार किया जाता है।
विज्ञापन


सीटें खाली, बीच में प्रशिक्षण छोड़ रहे प्रशिक्षु
संस्थान के कोपा ट्रेड में कुल 24 सीटें निर्धारित हैं, लेकिन वर्तमान में केवल चार प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 20 युवाओं ने दाखिला लिया था। इनमें से छह ने निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही प्रशिक्षण छोड़ दिया। अब 14 प्रशिक्षु पढ़ाई कर रहे हैं। सिलाई तकनीक ट्रेड में अनुदेशक नहीं होने के कारण इस वर्ष कोई दाखिला नहीं हुआ। ऐसे में उपलब्ध सीटों के मुकाबले कम दाखिले और बीच में प्रशिक्षण छोड़ने के मामले संस्थान की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें