चंबा के भलेई माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान पूजा अर्चना करने के लिए खड़े लोग।संवाद
चंबा। दूसरे शारदीय नवरात्र पर हजारों श्रद्धालु भलेई माता मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। दूसरे नवरात्र पर करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्रामीण क्षेत्रों से लोग जातर लेकर माता के दरबार में बच्चों के मुंडन संस्कार करवाने के लिए पहुंचे। सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने के लिए भेजा। मंदिर कमेटी प्रबंधक कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्रों को लेकर मंदिर में खासी भीड़ उमड़ रही है। बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर प्रकार की व्यवस्था की गई है। कहा कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।