चंबा चौगान कला मंच में राम लीला मंचन के दौरान कलाकार।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रहे श्री राम लीला मंचन के दूसरे दिन भगवान श्री राम और लक्ष्मण की आरती उतारी गई। इसके बाद राजा दशरथ का दरबार सजा।
यहां विश्वामित्र आए और राम और लक्ष्मण को अपने साथ लेने की बात राजा दशरथ से कही। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ चले जाते हैं। इसके बाद ताड़का का वध हुआ। लक्ष्मण और विश्वामित्र जनकपुरी जाते हैं। इसी के साथ दूसरे दिन की श्री राम लीला मंचन का समापन हुआ। वहीं, राम लीला मंचन देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद