फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बख्तपुर में तीन मंजिला स्लेटपोश मकान राख, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

Fri, 06 Oct 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बख्तपुर में मकान में भड़की आग। इससे लाखों का नुकसान हो गया है। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत बख्तपुर पंचायत के गांव मियाड़ीगला में तीन मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। भीषण अग्निकांड में जेवरात, खाद्य सामग्री, राशन और बर्तन समेत अन्य सामान जल गया है।
विज्ञापन

इससे करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। मकान में आग लगने के बाद धुएं की गंध लगने पर परिवार के सदस्य जाग गए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।
पंचायत प्रधान बख्तपुर उधम सिंह ने बताया कि मियाड़ीगला निवासी तिलको पत्नी गल्लो अपने मायके में गई थी। तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल में पीड़ित का बेटा, बहू और उनके तीन छोटे बच्चे थे। वीरवार रात करीब 11:30 बजे मकान से धुआं उठने लगा। परिवार ने बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने भागकर जान बचाई। प्रभावित परिवार के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। ग्रामीण खुद भी बाल्टियों, डिब्बों की मदद से पानी भर-भर कर आग बुझाने के कार्य में जुट गए। अग्निशमन विभाग के जवानों के साथ भी ग्रामीणों ने आग बुझाने का कार्य आरंभ किया। पंचायत प्रधान ने बताया कि इस भयंकर अग्निकांड में तीन मंजिला मकान जलकर अब खंडहर में तबदील हो चुका है। बताया कि प्रभावित निधन परिवार से संबंध रखती है। उन्हाेंने शासन-प्रशासन से प्रभावित को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।

चंबा के बख्तपुर में मकान में भड़की आग। इससे लाखों का नुकसान हो गया है। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें