फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के सेचू में सिलिंडर फटने से तीन मंजिला मकान जलकर राख

Sun, 28 Jul 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की सेचू पंचायत में घरेलू गैस सिलिंडर फटने से तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घर में रहने वाले परिवार ने ऐन मौके पर भाग कर जान बचाई। इसके चलते जानी नुकसान होने से तो बच गया, लेकिन परिवार बेघर हो गया।
विज्ञापन

मकान बुरी तरह से आग की चपेट में आने से जल गया। अंदर रखा सारा सामान भी आग की चपेट में आने से राख हो गया। इस घटना में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तीन मंजिला मकान में दस कमरे बने थे। ये आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतना भयंकर रूप धारण कर चुकी थी कि ग्रामीण भी उसे नहीं बुझा पाए। सब कुछ स्वाह करने के बाद आग जब शांत हुई तो परिवार के पास सिर छिपाने के लिए छत नहीं बची थी। उन्हें रिश्तेदार के घर पर शरण लेनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7:00 बजे अमरजीत पुत्र भीम दास निवासी सेचू परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान उन्हें रसोई से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसे देखकर वह रसोई की तरफ भागे। अंदर जाकर देखा तो वहां आग भड़की थी। इसे बुझाने के लिए उन्होंने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन देखते ही देखते आग पूरी तरह से फैल गई। इसे देख पूरा परिवार जान बनने के लिए बाहर की तरफ भागा। जब परिवार बाहर पहुंचा तो उसके तुरंत बाद रसोई में रखा सिलिंडर भी फट गया। इससे आग और ज्यादा भड़क गई।
विज्ञापन


नागरिक उपमंडल अधिकारी पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर भेज दिया है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार प्रभावित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी। प्रशासन परिवार की मदद के लिए उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें