चंबा। जिले में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में गलती से जहरीला पदार्थ खाने के मामले सामने आए हैं। इनमें एक महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जबकि एक महिला और एक पुरुष उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए हैं। इन लोगों ने सोमवार को अपने-अपने घरों में गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया।
इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों ने जहर का मामला देख पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर इन लोगों के बयान कमलबद्ध किए। इसमें इन लोगों ने गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेेंद्र कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाले दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक महिला को टांडा रेफर कर दिया गया है।