फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: होली के चौली पुल पर आज से दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
चंबा के भरमौर में बनाया गया बैली पुल।संवाद
विज्ञापन
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के होली में हजारों लोगों को बुधवार से बस सुविधा नसीब हो जाएगी। चौली में ढहे पुल के स्थान पर बैली ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। इस पुल पर बुधवार को टेस्टिंग करके विभाग वाहनों की आवाजाही सुचारू कर देगा। एक महीने से होली क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को पुल टूटने के कारण बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में लोगों को निजी वाहन या टैक्सी के जरिये ही चौली से आवाजाही करनी पड़ रही थी। विभाग ने छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी मार्ग का निर्माण किया था। बस सहित अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए विभाग ने चौली में बैली ब्रिज का निर्माण करवा दिया है। पुल से बस सहित बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू करने से पहले टेस्टिंग प्रक्रिया बाकी है जो बुधवार सुबह पूरी की जाएगी। इसके बाद ही होली क्षेत्र के लोगों को बस सेवाएं मिल पाएंगी। पुल बनने की खबर से होली क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। क्योंकि अब उन्हें भरमौर और चंबा के लिए आवाजाही करने के लिए ज्यादा पैसे देकर टैक्सी में सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैली ब्रिज को तैयार हुए दो दिन हो चुके हैं लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते विभाग पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं कर पाया। लोक निर्माण विभाग के मंत्री से पुल का उद्घाटन करवाकर ही इस पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। हालांकि पुल बनाने में भाजपा विधायक डॉक्टर जनकराज की भी काफी हद तक सक्रियता रही है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि बुधवार को चौली में बने बैली ब्रिज का उद्घाटन ऑनलाइन लोक निर्माण विभाग के मंत्री बिक्रमादित्य सिंह करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि ढहे पुल के स्थान पर नया पुल बनाने के लिए कांग्रेस के किसी नेता या मंत्री ने आवाज बुलंद नहीं की। इसको लेकर वह कई बार विभाग के पास पहुंचे। सरकार में आवाज उठाने के बाद ही पुल का निमार्ण कार्य शीघ्र शुरू हुआ। ऐसे में लोक निर्माण विभाग के मंत्री पुल का उद्घाटन करके घटिया राजनीति दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें