मेडिकल कॉलेज चंबा में हृदय रोग विशेषज्ञ कैंप के दौरान मरीजों का चेकअप करते डॉक्टर राजीव मरवाह।स?
- फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में आयोजित चिकित्सा शिविर में जांच के उपरांत तीन मरीजों को बाईपास सर्जरी के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। इसके अलावा 47 मरीजों को एंजियोग्राफी करवाने का परामर्श दिया गया है। शिविर के पहले दिन 207 लोगों ने अपने हृदय की जांच करवाई। इसमें विशेषज्ञ ने मरीजों को जांच के उपरांत जरूरी परामर्श दिया।
चंबा पिपुल्स सोसायटी की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष उपेंद्र मनकोटिया ने बताया कि हर वर्ष चंबा जिले के लोगों के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें आईजीएमसी के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मरवाह अपनी सेवाएं देते हैं। न्यूरो सर्जन डॉ. जनकराज भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। ये दोनों विशेषज्ञ चंबा जिले से ताल्लुक रखने वाले हैं। ऐसे में चंबावासियों के मर्ज का इलाज करने के लिए ये शिमला से चंबा पहुंच जाते हैं।