फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो दिन से अंधेरे में भरमौर की तीन पंचायतें

Thu, 22 Feb 2024 07:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बर्फबारी के बाद चुराह के चलोज मोड़-देवीकोठी-टेपा मार्ग को बहाल करने में जुटी मशीन।संवा
विज्ञापन
दो दिन से अंधेरे में भरमौर की तीन पंचायतें
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी करना हो रहा मुश्किल
दो दिन पहले गुल हुई बिजली को बहाल नहीं करवा पा रहा है बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की तीन पंचायतों में रहने वाली 3500 आबादी दो दिन से अंधेरे में है। इन पंचायतों में बर्फबारी होने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो चुकी है।
बिजली बोर्ड दो दिन में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करवा पाया है। जनजातीय क्षेत्र के लोगों को कड़ाके की ठंड में भी बिना बिजली रहना पड़ रहा है। रात के समय तापमान और भी नीचे गिर जाता है। ऐसी हाड़ कंपा देने वाली ठंड में इलेक्ट्रानिक उपकरणों का लोग इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी चल रही है। ऐसे में स्कूली विद्यार्थी रात को अंधेरे में पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में हरीश कुमार, प्रताप चंद, रवि कुमार, टेक चंद, किशोर, हंसराज, सुरेंद्र और भाग चंद ने बताया कि ग्राम पंचायत कुगति, चौबिया और बड़ग्राम में दो दिन पहले बिजली की आपूर्ति हल्की बर्फबारी होने के कारण गुल हो गई थी। यह अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। इसको लेकर स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। कड़ाके की ठंड में बिना बिजली रहना ग्रामीणों के लिए मुश्किल है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करवाई जाए। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि बिजली कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुटे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें