फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में होटल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 22 Feb 2024 07:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी में होटल कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

रोजाना की तरह खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था गुआनी का प्रवीण कुमार
सुबह दरवाजा नहीं खोला तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को दी मामले की सूचना
पुलिस ने शुरू की छानबीन, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी स्थित एक निजी होटल में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र पृथ्वीराज निवासी गांव गुआनी (खज्जियार) के रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार रोजमर्रा की तरह बुधवार देररात होटल में काम के बाद खाना खाकर कमरे में साेने के लिए चला गया। बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो अन्य होटल कर्मियों ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मियों ने होटल का कमरा खोलकर देखा तो प्रवीण कमरे में मृत पड़ा था। होटल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तथ्यों के तहत भी मामले की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि होटल कर्मी बीते एक वर्ष से होटल में कार्यरत था। उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि होटल कर्मी की होटल में मौत होने को लेकर सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें