फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली गिरने से तीन खच्चरों की मौत

Wed, 22 Jul 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। प्राकृतिक आपदा ने सलूणी पंचायत के बणी गांव निवासी खेम राज के परिवार को झटका दिया है। खेम राज मंगलवार को खच्चरों को जंगल में चराने के लिए ले गए थे।
विज्ञापन

शाम के समय अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिरने से तीनों खच्चरें इसकी चपेट में आ गईं। खेम राज ने इसकी सूचना तुरंत तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर को दी।
सूचना मिलने पर तहसीलदार के निर्देश पर पशु चिकित्सक नैनिका और टीम मौके पर पहुंची। सलूणी पंचायत के उपप्रधान प्रवीण कुमार, पूर्व उपप्रधान अनिल ठाकुर और सलूणी चौकी के हवलदार पवन कुमार भी मौजूद रहे। जांच के दौरान तीनों खच्चरों की मौत की पुष्टि हुई। बुधवार को मृत खच्चरों का पोस्टमार्टम करवाया गया। पीड़ित खेम राज ने बताया कि खच्चर उसके परिवार की आय का मुख्य जरिया थीं। इन्हीं के सहारे वह परिवार का पालन-पोषण करते थे। सलूणी पंचायत के प्रधान मदन मोहन ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाए। तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रभावित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें