फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.600 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Jan 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सलूण्ाी, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
किहार पुलिस ने सलूणी से गाड़ी द्वारा बाहर ले जाई जा रही लगभग दो किलो छह सौ ग्राम चरस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह मामला उस समय पेश आया जब पुलिस ने डियूर कंधवारा सड़क मार्ग पर एसएचओ तीसा जगदीश चंद की अगुवाई में नाका लगा रखा था। वहां से एक स्विफ्ट गाड़ी एचपी 38 डी 9696 गुजरी जिसे पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका।
विज्ञापन


उसमें तीन व्यक्ति कमल किशोर निवासी गांव लाहरा व सोहन लाल व दीपक गांव रेहन नूरपुर से वाहन के अंदर दो किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड में उनसे चरस के स्रोत के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें