फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में नए हड्डी रोग विशेषज्ञ ने किया ज्वाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नए हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन किया है। डॉक्टर नवीन कुमार के यहां सेवाएं देने से अब विभाग में विशेषज्ञों की कमी खत्म हो गई है। विभाग में पहले ही तीन से चार विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सरकार की ओर से एक ओर अन्य विशेषज्ञ की नियुक्ति करने से मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मरीजों को अपनी जांच करवाने के लिए ओपीडी में ज्यादा देर तक खड़े नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा दुर्घटना सहित अन्य मामलों में भी लोगों को बेहमर उपचार मिलेगा।
हड्डी रोग विशेषज्ञ के अलावा दो महिला रोग विशेेषज्ञों के भी सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए ऑर्डर किए हैं। जोकि, 14 अप्रैल के बाद कभी भी मेडिकल कॉलेज में ज्वाइन कर सकते हैं। इन विशेषज्ञों के ज्वाइन करने के बाद मेडिकल कॉलेज में तीन महिला विशेषज्ञ हो जाएंगे।
विज्ञापन

इससे किसी भी गर्भवती महिला को टांडा या शिमला के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा। मौजूदा समय में एक महिला विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहा है। इसके छुट्टी पर जाने से अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को रेफर करना पड़ता है।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में सरकार ने एक हड्डी विशेषज्ञ और दो महिला विशेषज्ञों के ऑर्डर किए हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन कर लिया है। जबकि महिला विशेषज्ञ 14 अप्रैल के बाद ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें