फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 14 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में सोमवार को अंडर-19 लड़कों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता 16 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती और वॉलीबाल के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र कटोच ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नायब तहसीलदार कमलेश उत्तम, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक फिंद्रो राम, जोन-1 प्रभारी वीर सिंह, जोन-2 प्रभारी प्रह्लाद ठाकुर, संयोजक रोशन लाल और एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें