संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कोरोना महामारी के चलते कंटेनमेंट जोन बालू बाजार में दुकानें खोलने पर तीन कारोबारियों के चालान काटे गए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर तीन दुकानदारों के चालान काटें और 15 सौ रुपये जुर्माना वसूला।
टीम ने स्पष्ट कहा है कि कंटेनमेंट जोन में किसी प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दी कि अगर वे दोबारा ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में कोरोना के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने नगर परिषद चंबा के विभिन्न वार्डों को कंटेनमेंट जोन में रखा है। ऐसे में यहां दुकानें खोलने पर पूरी तरह पाबंदी है। बालू बाजार का कुछ हिस्सा शहरी क्षेत्र में आता है। जबकि दूसरा हिस्सा पंचायत क्षेत्र में आता है।