फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वनकाटु को पकड़ने पर वन रक्षक को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वन रक्षक ने किहार थाना में दी मामले की शिकायत
विज्ञापन

पुलिस से उचित कार्रवाई की करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डियुर बीट के तहत चखोतर जंगल में वनरक्षक ने गुप्त सूचना के आधार पर कायल पेड़ के आठ मोछों को बरामद करने के साथ ही वनकाटु को भी धर दबोचा। लकड़ी की अनुमानित कीमत 50 हजार के करीब बताई जा रही है। जंगल में लकड़ी पकड़ना अब वन रक्षक पर भारी पड़ता दिख रहा है। वन रक्षक को एक अध्यापक और खुद को इलाके का प्रधान बताने वाले व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। खैर, वन रक्षक ने पकड़ी गई लकड़ी को सुरक्षित स्थान पर रखवाने के बाद वन खंड अधिकारी को पूरा मामला बताया। साथ ही वन रक्षक ने पुलिस थाना किहार में अध्यापक और खुद को प्रधान बताने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दे दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस विभाग से निष्काम भाव से कार्य करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग की ओर से दोनों व्यक्ति को थाने में तलब किया गया लेकिन, उनमें से अध्यापक थाने पहुंच गया और अपनी गलती मानते हुए वन रक्षक से माफी मांगने लगा। जबकि, खुद को प्रधान बताने वाला व्यक्ति पुलिस थाने में नहीं पहुंचा।
पुलिस को सौंपे शिकायतपत्र में वन रक्षक नेक सिंह ने बताया कि दो जुलाई को उन्हें एक अध्यापक ने फोन कर डियुर बीट के चखोतर में पेड़ काटने की सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति और लकड़ी को बरामद कर लिया। इसके अगले दिन पकड़ी लकड़ी को सुरक्षित स्थान पर रखवाते समय उसे सूचना देने वाले अध्यापक ने फोन कर पकड़ी गई लकड़ी और व्यक्ति को छोड़ने का दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन, टाल-मटोल कर उन्होंने लकड़ी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। इसकी रिपोर्ट करने के लिए वह वन खंड अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा। पुन: अध्यापक ने फोन कर उसे गालियां देते हुए उसे जंगल में मारकर पेड़ के साथ लटकाने की धमकी दे डाली। इसके बाद दूसरे नंबर से फोन आया और वह खुद को इलाके का प्रधान बताकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उन्होंने किहार थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वन खंड अधिकारी ने बताया कि जंगल की रक्षा करने वाले वन रक्षक के साथ गालीगलौज कर उसे जाने से मारकर जंगल में लटका देने की धमकी मिली है। इसके तहत किहार थाना में शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने वन रक्षक को न्याय दिलवाने की पुलिस विभाग से मांग उठाई है।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी मयंक शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि कोई पुलिस के बुलाने पर नहीं पहुंच रहा है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें